फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर में 66 हजार प्राॅपर्टी का सत्यापन अभी बाकी, फील्ड में उतरे 12 कर्मचारी

Mon, 25 Nov 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में प्रॉपर्टी सत्यापित करवाते नगर परिषद के कर्मचारी।    संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रॉपर्टी टैक्स सत्यापन के लिए नगर परिषद ने फील्ड में कर्मचारियों को उतरा है। परिषद के 12 कर्मचारी घर-घर जाकर प्रॉपर्टी का सत्यापन करवा रहे हैैं। अहम बात यह है कि प्रॉपर्टी आईडी के सत्यापन की गति को ही अधिकारियों की परफॉर्मेंस का आधार माना जाएगा। इसके आधार पर ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली को आंका जाएगा।
नगर परिषद के क्षेत्र में कुल 96138 प्रॉपर्टी हैं। इसमें से अब तक करीब 30 हजार प्रॉपर्टी का ही सत्यापन किया गया है। 66 हजार के करीब प्राॅपर्टी का सत्यापन अभी बाकी है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चलते में प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन की प्रक्रिया अधर में लटक गई थी। अब एक सप्ताह पहले ही अधिकारियों की बैठक कर 12 कर्मचारियों को फील्ड में सत्यापन के लिए उतारा है।
विज्ञापन



3500 आईडी में दर्ज था एक ही व्यक्ति का मोबाइल नंबर

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने स्वयं सत्यापन का कार्य प्रॉपर्टी आईडी को लेकर होने वाली धोखाधड़ी से बचाने के लिए शुरू किया गया है। विभाग को शिकायतें प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति के कई-कई प्रॉपर्टी आईडी में मोबाइल नंबर व नाम दिखाए हुए हैं। बता दें कि नगर परिषद में भी एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर 3500 आईडी पर दर्ज था। अब भी शहर में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का सौदा करवाने वाले डीलरों के मोबाइल नंबर 10 से 15 आईडी पर देखने को मिल रहे हैं। धीरे-धीरे सर्वे के तहत इन समस्याओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

-

क्या है स्वयं सत्यापन
प्रॉपर्टी मालिक को अपनी प्रॉपर्टी आईडी को सत्यापित करना है कि उसका प्रॉपर्टी टैक्स, नाम, क्षेत्र, विकास शुल्क, पता, मोबाइल नंबर सब सही है। उसका जो टैक्स बनाया गया है, वह सही है। इससे नगर परिषद का डाटा अपडेट होगा और अधिकारी मुख्यालय में यह कह पाएंगे कि उन्होंने लोगों की इतनी प्रॉपर्टी को दुरुस्त कर दिया है और लोग इससे संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

-

प्रॉपर्टी सत्यापन के लिए 12 कर्मचारियों को फील्ड में लगाया गया है। सभी डोर टू डोर जाकर लोगों से उनकी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन के बारे में जानकारी दी जा रही है। -अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी , नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें