सिरसा के मिनी बाईपास पर यह ट्रैक्टरों की प्रदर्शनी नहीं है। यह ट्रैक्टर सुपर सीडर मशीनरी के सत्
रानियां। अनाजमंडी जीवन नगर में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा रानियां व ऐलनाबाद क्षेत्र के किसानों को कृषि यंत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 500 किसान अपने ट्रैक्टर व कृषि यंत्र लेकर पहुंचे।
अनाजमंडी में धान की ढेरियां पड़ी होने के कारण जगह अधिकतर किसानों को मंडी में वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिली। किसानों ने परेशान आकर ट्रैक्टरों को यंत्रों के साथ जीवन नगर-डबवाली रोड के दोनों ओर खड़ा कर दिया। इससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही और यातायात बाधित रहा। इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को खुलवाने में जीवन नगर चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों को सुबह से देर शाम तक मशक्कत करनी पड़ी।
किसानों ने बताया कि सत्यापन के लिए करीब 500 किसान अपने यंत्रों के पहुंचे है। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान एप धीमी गति से चलने की वजह से सत्यापन का कार्य रुका रहा। देर शाम तक सत्यापन का कार्य विभाग की ओर से किया गया। सत्यापन के लिए कृषि यंत्र लेकर आए किसानों ने सरकार व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
किसान मिन्टू रंधावा, दलजीत दयोल, चन्न ओलख, सुनील कंबोज, मनप्रीत, राकेश दहिया, गुरशरण सिंह, मांगे राम, गुरमुख सिंह, राम कुमार, विजय सिंह, सुखजीत व नरेश सहित अन्य ने बताया कि वह सुबह 8 बजे अपने ट्रैक्टर व कृषि यंत्र लेकर यहां सत्यापन के लिए आए थे। दोपहर हो चुकी है , अभी तक उनका नंबर नहीं लगा। केवल 100 किसानों के यंत्रों का सत्यापन ही हो पाया है।