फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वंदे मातरम् आजादी की लड़ाई का महत्वपूर्ण घटक

विज्ञापन
सिरसा।पंचायत भवन में आयोजित समारोह में प्रस्तुती देती छात्राएं। सूचना विभाग
विज्ञापन
सिरसा। वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को पंचायत भवन में जिलास्तरीय स्मरोणोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सभी ने वंदे मातरम् प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर देश व दुनिया को उसका महत्व और उससे जुड़े पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया गया है। यही वह गीत है, जिसने देश की आजादी की लड़ाई में एकता व जोश भरने का काम किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह एक गीत नहीं बल्कि आजादी की लड़ाई का एक महत्वपूर्ण घटक रहा है। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में इसे एक साथ गाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक शब्दकोश या साधारण गीत नहीं है, यह गीत में आजादी की लड़ाई के अहम पलों का साक्षी है।

उन्होंने कहा कि हमें भी संकल्प लेना चाहिए कि हमें विकसित भारत और विकसित राज्य बनाने में अपनी भूमिका निभानी है। जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र ने मुख्यातिथि विधायक रणधीर पनिहार व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम व अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत व हरियाणवी संस्कृति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।

-

विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी की छात्रा ने वंदे मातरम् गीत पर एकल नृत्य, राजकीय स्कूल नाथूसरी कलां, साहुवाला द्वितीय, पनिहारी की छात्राओं ने ग्रुप डांस तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल सिकंदरपुर की छात्रा व उनकी टीम ने सोलो गीत प्रस्तुत किए। राजकीय स्कूल भावदीन के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर आधारित स्किट प्रस्तुत की। वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कांडा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहुवाला द्वितीय की टीम को 51 हजार रुपये, सोलो सांग प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को 5100-5100 रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्य प्रतिभागियों को 1100 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें