फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोलियां व कैप्सूल मिले, मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। पुलिस और औषधि नियंत्रण अधिकारी (डीसीओ) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से नशे में दुरुपयोग होने वाले 4500 कैप्सूल व गोलियां बरामद करते हुए मेडिकल को सील किया है। सुनील कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने मंडी के एक मेडिकल स्टोर पर डीसीओ केशव वशिष्ठ के साथ मिलकर छापा मारा तो तो वहां पर 1,200 गोलियां व 3,300 कैप्सूल बरामद हुए।
विज्ञापन


डीसीओ केशव वशिष्ठ की ओर से मेडिकल को सील करते हुए संचालक को नोटिस देकर नशे में दुरुपयोग होने वाले कैप्सूलों व गोलियों को कब्जा में लिया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से निरंतर मेडिकल एसोसिएशन एवं दवा विक्रेताओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें पुलिस का सहयोग करने को कहा जा रहा है, ताकि दवा विक्रेता नशीली गोलियों को बिना किसी डाक्टरी सलाह एवं पर्ची के किसी को भी न दें।

इसके अलावा कई गोलियां एनडीपीएस एक्ट में नहीं आतीं, इसलिए इन गोलियां का अक्सर नशे में प्रयोग हो रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन के सहयोग से मेडिकल नशा बेचने वालों पर पैनी नजर रखें। अगर किसी मेडिकल स्टोर संचालक की नशा बेचने में संलिप्तता पाई जाए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें