फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी कल होगी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी व फल मंडी को शुक्रवार को कपास मंडी में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही मार्केट कमेटी द्वारा रेहड़ी चालकों के 800 पास बनाने पर आढ़तियों ने सहमति जताई है। यह फैसला पंचायत भवन में जिला परिषद सीईओ राजेश कुमार द्वारा आढ़तियों की ली गई करीब एक घंटे की बैठक में तय हुआ है। मार्केट कमेटी द्वारा रेहड़ी चालकों के पास बनाने का कार्य वीरवार से शुरू कर दिया जाएगा लेकिन वीरवार को सब्जी मंडी अपने पहले वाले स्थान पर ही लगेगी।
विज्ञापन

शहर की सब्जी मंडी में सामाजिक दूरी नियम न होने के चलते प्रशासन द्वारा सब्जी मंडी को कपास मंडी में शिफ्ट करने की तैयारियां की जा रही थी। सब्जी मंडी आढ़तियों द्वारा रेहड़ी चालकों के 1200 पास बनवाने व फल मंडी को सब्जी मंडी के साथ शिफ्ट करने की मांग थी। जिसके चलते बुधवार को जिला परिषद सीईओ राजेश कुमार ने मंडी शिफ्टिंग के लिए आढ़तियों को पंचायत भवन में बैठक के लिए बुलाया। बैठक में पांच सब्जी मंडी व तीन फ्रूट मंडी के आढ़तियों के साथ मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया भी वहां पहुंचे। सीईओ ने सब्जी मंडी को कपास मंडी में शिफ्ट करने की बात कही तो आढ़ती बोले कि मंडी शिफ्ट करने में कोई समस्या नहीं है। शहर में लॉकडाउन से पहले 1300 रेहड़ी चालक काम कर रहे थे। पिछले बार कम पास बनने के कारण आढ़तियों की सब्जियां बाहर पड़ी ही खराब हो गई। जिससे आढ़तियों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ। इस पर सीईओ बोले कि एक बार शिफ्टिंग की तैयारी करे साथ ही रेहड़ी चालकों के 800 पास की अनुमति दे देते हैं अगर जरूरत पड़ी तो पास की संख्या को बड़ा दिया जाएगा। लेकिन एक दिन में 400 रेहड़ी चालक ही रेहड़ी लगाएंगे। सब्जी मंडी प्रधान गुरविंद्र सिंह ने कहा कि पिछली बार बनी अस्थायी मंडी में लेबर के पास न बनने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया जाता था। बिना लेबर के मंडी में सब्जी का काम करना संभव नहीं है इसलिए लेबर के भी पास बनाएं जाए। सब्जी मंडी में करीब 85 आढ़तियों के पास 350 के करीब लेबर है जो दुकान पर काम करती है। जिला परिषद सीईओ ने कहा कि आढ़ती कर्मचारियों की सूची बनाकर दें उसके भी पास जारी कर दिए जाएंगे। मंडी में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।
लॉकडाउन के दौरान लगने वाली 800 रेहड़ियों के पास मार्केट कमेटी द्वारा जारी किए जाएंगे। रेहड़ी चालक पास बनवाने के लिए अपने आढ़ती को आधार कार्ड के साथ दो फोटो, मोबाइल नंबर व किस वार्ड में रेहड़ी लगानी है इसकी जानकारी देंगे। जिसके बाद आढ़ती रेहड़ी चालकों के सारे दस्तावेज मार्केट कमेटी को देगा और मार्केट कमेटी पास बनाकर फिर आढ़तियों को देगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला परिषद सीईओ ने आढ़तियों से कहा कि मंडी में कोविड गाइडलाइन को पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। मंडी प्रवेश गेट से निकलने वालों के डबल मास्क पहना होना चाहिए। प्रत्येक आढ़ती के काउंटर पर मास्क के साथ साथ एक लीटर का सैनिटाइजर का होना अनिवार्य है। मंडी समय में आढ़तियों द्वारा कोविड गाइडलाइन को लेकर जागरूक करना होगा। साथ ही मंडी आढ़ती पहचान के लिए अपने गले में आईडी कार्ड पहने ताकि पहचान हो सकें।
सब्जी व फ्रूट मंडी को शुक्रवार तक कपास मंडी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। सब्जी व फ्रूट रेहड़ी चालकों के 800 पास जारी होंगे। जिसमें से 400-400 के दो ग्रुप बनेंगे, एक ग्रुप एक दिन ही रेहड़ी लगाएगा। पास बनवाने के लिए मंडी आढ़ती सूची बनाकर मार्केट कमेटी कार्यालय में जमा करवाएंगे। -विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें