फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ही निकला हत्यारा, नशे की पूर्ति के लिए पैसे मांगने पर दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खतरावां हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सीआईए ने मात्र 24 घंटों में ही सुलझा लिया। हत्यारा और कोई नहीं बल्कि मृतक का चाचा ही निकला। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीआईए कालांवाली व सिरसा की दो टीमें लगी हुई थीं।
विज्ञापन

बीती 10 मई की रात्रि को गांव खतरावां अपने घर में सो रहे 29 वर्षीय युवक हरप्रीत उर्फ गीता की तेजधार हथियार से सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बड़ागुढ़ा पुलिस ने मृतक की मां गुरप्रीत कौर के बयान पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीआईए कालांवाली व सिरसा की दो टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ने जांच करते हुए जब मृतक चाचा वकील सिंह से पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलकर गुमराह करता रहा। जिस पर पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो वकील सिंह शीघ्र ही टूट गया और उसने अपने भतीजे हरप्रीत की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसका भतीजा हरप्रीत काफी समय से नशे की लत का शिकार था। नशे की पूर्ति के लिए वह घर का सामान भी बेच देता था। समझाने पर वह उसके व अपनी मां के साथ मारपीट करता था। वकील सिंह के मुताबिक घटना की रात्रि भी हरप्रीत ने उससे नशे के लिए 5 हजार रुपये मांगे थे। मना करने पर हरप्रीत ने उसके साथ झगड़ा भी किया। जिसके बाद हरप्रीत ने नशे का सेवन किया और बरामदे में सो गया। हरप्रीत की लत व झगड़े से तंग आकर वकील सिंह ने हरप्रीत को मारने की साजिश रची। साजिश मुताबिक घटना की सोमवार रात्रि को वकील सिंह लोहे की सब्बल उठा लाया और सो रहे हरप्रीत के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वकील सिंह ने मृतक की मां गुरप्रीत कौर को जगाया और झूठी कहानी बताते हुए कहा कि दो अज्ञात युवक गीता के सिर में चोट मारकर हत्या कर भाग गए। जिसके बाद गुरप्रीत कौर ने पुलिस को भी यही बयान दिए। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी वकील सिंह एक्साइज व एनडीपीएस के मामलों में 10 वर्ष की सजा काट चुका है।
विज्ञापन

हत्यारोपी वकील सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
-राजमहेंद्र सिंह, थाना प्रभारी (बड़ागुढ़ा)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें