फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी और डीएसपी सहित 475 कर्मियों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगवाते एसपी भूपेंद्र सिंह। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया को लेकर वीरवार को जिले के 15 केंद्रों पर मेगा ड्राइव चलाया गया। मेगा ड्राइव के दौरान एसपी भूपेंद्र सिंह और सदर डीएसपी संजय कुमार सहित 475 कर्मियों ने कोरोना वैक्सीन लगाई। वैक्सीनेशन प्रक्रिया के 351 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई। जबकि दूसरे चरण में शामिल 124 कर्मियों को पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

बता देें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तीसरे चरण की तैयारियां भी शुरू कर दी है। एक मार्च से 50 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को नागरिक अस्पताल में फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जबकि जिले के कुल 20 निजी अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। इसके लिए आयुष्मान योजना में शामिल सभी अस्पतालों का चयन किया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को सभी अस्पताल के डॉक्टरों के नागरिक अस्पताल में बैठक के लिए बुलाया गया है। जिसमें डॉक्टरों को वैक्सीनेशन प्रक्रिया को लेकर नियमों व ट्रेनिंग दी जाएगी।
अब तक 54 फीसदी लक्ष्य हुआ पूरा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरे चरण में राजस्व विभाग, पंचायती राज, पुलिस कर्मी और नगर परिषद सहित कुल 3353 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिनमें से अब 1818 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। विभाग ने दूसरे चरण में शामिल कर्मियों को वैक्सीन लगाने का 54 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। जबकि शुक्रवार और शनिवार को नागरिक अस्पताल में एक-एक सेंटर चलाया जाएगा और कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इन विभागों के इतनी कर्मी किए शामिल
विभाग, कुल कर्मी, वैक्सीन लगवा चुके
पुलिस, 2145, 1282
राजस्व, 377,106
पंचायती राज, 708, 330
सफाई कर्मी, 123, 100
कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी : भूपेंद्र सिंह
वीरवार को जिला पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना अत्यंत जरूरी है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वालेश बांसल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जिन जवानों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। वह भी वैक्सीन लगवाएं के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
कोट
मेगा ड्राइव के दौरान 475 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगवाई गई है। शुक्रवार और शनिवार को एक एक केंद्र पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसमें विभागों के कर्मी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच सकते है। तीसरे चरण में शामिल बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए निजी अस्पताल के डॉक्टरों के साथ शुक्रवार को बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें