फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों को दी गई उपयोगी जानकारी

विज्ञापन
सिरसा। गांव चामल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर  के दौरान मौजूद
विज्ञापन
सिरसा। गांव चामल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीन अलग-अलग टीमों ने शिरकत की। इनमें नारकोटिक्स टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह व एएसआई चानन राम ने किया। तीनों टीमों ने अलग-अलग तरह से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया नारकोटिक्स टीम ने नशे से होने वाले नुकसान, सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन


वहीं नशे से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ जानकारी देने वालों का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। नशे के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सभी छात्र-छात्राओं से सहयोग का आह्वान किया गया। इसके अलावा साइबर क्राइम के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।

एडवोकेट सुमन अत्री ने बच्चों को बताया कि वर्तमान में सबसे ज्यादा साइबर अपराध बढ़ रहा है, साइबर क्राइम से बचने के लिए किस तरीके से आप सोशल साइट पर या बैंक के लेनदेन में सिक्योरिटी रख सकते हैं। आपकी जो भी जानकारी है, वह गुप्त रख सकते हैं। किसी के साथ आप ओटीपी शेयर न करें, न हीं कोई प्रलोभन में आकर लिंक जॉइन करें।
विज्ञापन


टेलीग्राम व इंस्टाग्राम पर यदि किसी के साथ साइबर अपराध हो जाता है तो तुरंत 1930 नंबर पर आप अपनी कंप्लेंट दर्ज करवाएं। एडवोकेट प्रवीण अत्री द्वारा पॉक्सो जो कि बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से संबंधित अपराध है, उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। खासकर छात्रों को सचेत रहने के लिए आह्वान किया गया और आश्वस्त किया गया कि किसी भी छात्र को घबराने की जरूरत नहीं है। लीगल टीम की तरफ से एडवोकेट सुमन अत्री और एडवोकेट प्रवीण अत्री मौजूद रहे, जबकि स्काउट टीम की तरफ से मदन गोपाल व जय सिंह शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें