सिरसा। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक, छात्र व अन्य कर्मचारी। सीडीएलयू
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस पूर्व परेड-2025 के लिए स्वयंसेवकों के परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. रोहतास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य के दस विश्वविद्यालयों के कुल 85 एनएसएस स्वयंसेवकों, जिनमें 41 लड़कों और 44 लड़कियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में स्टेट एनएसएस ऑफिसर डाॅ. दिनेश और क्षेत्रीय निदेशालय की तरफ से मनोज और विशाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन में आए हुए स्वयंसेवकों ने दौड़, परेड, इंटरव्यू और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में स्टेट एनएसएस ऑफिसर डाॅ. दिनेश व मनोज ने एनएसएस के महत्व और उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाया।
उन्होंने एनएसएस से जुड़ीं कुछ मुख्य बातें बताईं और कहा कि एनएसएस गतिविधियों में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को देश-विदेश की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है। एनएसएस स्वंयसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने इस कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर प्रो. सेवा सिंह बाजवा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. गुरसाहिब सिंह, डाॅ. सुमन और डाॅ. सुरेश आदि मौजूद रहे।