दो बोलेरो गाड़ी के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। सीआईए ने गांव कुस्सर से एक युवक को फर्जी नंबर प्लेट व इंजन-चेसिस नंबर बदल दो बोलेरो गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ लाली गांव कुस्सर के रूप में हुई है। आरोपी अपने साथी संतोष निवासी राजस्थान वगैरा के साथ मिलकर बाहर से अवैध रूप गाड़ियां से लाकर उनकी नंबर प्लेट तथा इंजन नंबर व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ करके धोखाधड़ी से लोगों को बेच देते थे।
सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि सीआईए गश्त के दौरान बस अड्डा रानियां के पास मौजूद थी। मुखबिर ने सूचित किया कि गांव कुस्सर में संदीप की दुकान के आगे नंबर प्लेट बदलकर व इंजन-चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की हुई दो बोलेरो गाड़ियां खड़ी हैं। उन्होंने बताया कि टीम की दुकान पर पहुंची तो दो बोलेरो गाड़ियां व एक युवक दिखाई दी। जिसको काबू कर दोनों गाड़ियों के कागजात मांगे जो कोई कागज पेश नहीं कर सका। गाड़ियों को चेक करने पर पाया कि दोनों की नंबर प्लेट बदली हुई थी। इंजन नंबर व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की हुई मिली। जिस पर दोनों बोलेरो गाड़ियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने संदीप कुमार, उसके साथी संतोष व अन्य के खिलाफ रानियां में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।