फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते पति ने निगला जहर, मौ, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 02 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों और पत्नी के प्रेमी द्वारा जान से मारने की धमकी देने से परेशान वार्ड 21 निवासी एक युवक संजीव कुमार ने बुधवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले न्यायाधीश और पुलिस को दिए बयान के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे थाना शहर के एसआई आत्माराम और मुख्य सिपाही महेंद्र ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में संजीव ने बताया कि उसकी पत्नी के सुंदर नगर निवासी जगसीर सिंह के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उनके घर में तनाव रहता था।
उसने कई बार अपनी पत्नी को गलत राह पर न चलने के लिए चेताया, लेकिन वह नहीं मानी। पूरे मामले में जगसीर सिंह का एक अन्य साथी पवन भी उसका सहयोग करता था। रोकटोक करने पर पत्नी रूठकर मायके चली गई। दो दिन पूर्व ही वह उसे लेकर आया था, उसके घर आते ही जगसीर सिंह ने उनके घर के बाहर चक्कर लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


बाद में जगसीर ने उसे धमकी दी कि वह उसकी पत्नी के साथ  शादी करेगा और उसे जान से मार देगा। उसकी इन धमकियों से आहत होकर संजीव ने घर में रखी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा जोड़ी
उन्होंने बताया कि अस्पताल में संजीव ने न्यायाधीश के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए। उसके बयान के आधार पर आरोपी जगसीर और पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन बीती रात्रि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए एक और धारा को भी जोड़ दिया है। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आरोपी जगसीर और पवन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें