फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने की कार्रवाई

Sat, 14 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
जेसीबी - फोटो : bureau
विज्ञापन
हांडीखेड़ा रोड पर गांव वैदवाला में कई एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से जमीन के मालिकों के खिलाफ पुलिस में पहले एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी थी।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से कई बार नोटिस जारी होने के उपरांत अवैध रूप से विकसित निर्माण को हटाया नहीं गया।  इसके बाद शुक्रवार दोपहर को प्रशासन की तरफ से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनुभव मेहता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जिला नगर योजनाकार कर्मवीर सिंह झाझड़िया, कनिष्ठ अभियंता बलराज, संदीप कुमार, किताब सिंह, विशाल भारी पुलिस बल के साथ वैदवाला पहुंचे।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को हटाने का सिलसिला शुरू किया। 2.5 एकड जमीन में जितने भी भवन, दीवार और मकान थे, सभी ढहा दिए गए। जिला नगर योजनाकार कर्मवीर सिंह झाझड़िया का कहना है कि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


जहां पर भी अवैध कॉलोनियां का निर्माण हुआ है, सभी को ढहाया जाएगा। नगर योजनाकार कर्मवीर सिंह झाझड़िया का कहना है कि जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है, वे खुद ही अवैध निर्माण हटा लें तो अच्छा है, नहीं तो बाद में जेसीबी से अवैध निर्माण ढहा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें