फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बड़ागुढ़ा में कीकर के पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति

Tue, 30 Apr 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ागुढ़ा। बड़ागुढ़ा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव कीकर के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस के राधेश्याम की टीम मौके पर पहुंची। कीकर के पेड़ पर लटके शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि बड़ागुढ़ा के पास अंडरब्रिज से सिरसा की ओर एक किमी की दूरी पर अज्ञात व्यक्ति लटका मिला। उसने रस्सी का फंदा लगाया था। मृतक की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसने पेंट, शर्ट और पैरों में सैंडल पहनी थी। घटना स्थल पर पुलिस को एक बैग से कुछ कपड़े बरामद हुए हैं लेकिन पहचान संबंधी कोई कागजात न मिल पाने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें