फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में मिला अज्ञात युवक का शव

Sun, 16 Aug 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 57
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा रेलवे स्टेशन पर रविवार को सिरसा-बठिंडा के बीच चलने वाली रेलगाड़ी के एक डिब्बे के शौचालय में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। एक यात्री ने शौचालय में युवक को मृत अवस्था में देखा और इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। राजकीय रेलवे पुलिस थाना सिरसा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
राजकीय रेलवे पुलिस थाना सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर दो टैटू बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथमदृष्टया उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मृतक की तस्वीर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न पुलिस थानों में भेजी है ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का असल कारण सामने आएगा। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें