फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जीवनदायिनी मां और प्रकृति के प्रति दायित्वों को समझें और निभाएं

विज्ञापन
सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ सदस्य। 
विज्ञापन
सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों औरएनसीसी की ओर से सोमवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान को समर्पित कार्यक्रम के दौरान कॉलेज विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों ने अपनी मां के सम्मान में 200 पौधे लगाए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रंजना ग्रोवर ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि की भावना और शक्ति का प्रतीक हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान यह संदेश देता है कि हम अपनी जीवनदायिनी मां और प्रकृति दोनों के प्रति अपने दायित्वों को समझें और निभाएं। आज लगाए गए ये पौधे न केवल पर्यावरण के लिए उपयोगी होंगे, बल्कि एक स्थायी स्मृति बनेंगे जो हमें मां के प्रेम और प्रकृति के महत्व की याद दिलाते रहेंगे।
नोडल अधिकारी डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भावपूर्ण प्रयास रहा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक, नैतिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रति तिवारी, डॉ. सरबन कम्बोज और एनसीसी सीटीओ डॉ. रचना कम्बोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें