फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेवा पखवाड़े के तहत नगर पालिका ने बच्चों में करवाई प्रतियोगिता

विज्ञापन
कालांवाली। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित करते नगरपालिका अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। नगर पालिका कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ में सरकारी व गैर-सरकारी स्कूल के बच्चों की स्लोगन, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। नगर पालिका सचिव गिरधारी लाल व सफाई निरीक्षक मोहित कुमार की देखरेख में करवाई गई प्रतियोगिता स्वच्छता थीम पर आधारित रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए श्वेत पत्रों पर एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। उनके चित्रों ने स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में नवदीप कौर व समीर सिंह प्रथम, महक व अंकित द्वितीय और महक वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कमलजीत कौर व समीर सिंह प्रथम, ललिता व अंकित द्वितीय और स्नेहा तृतीय स्थान पर रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में मनीषा व राजन ने प्रथम, मीनाक्षी व रजत ने द्वितीय और जसप्रीत कौर व विशाखा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में नगर पालिका प्रधान महेश गोयल झोरड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सरकार बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान कर रही है। नगर पालिका सचिव गिरधारी लाल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें