फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेजों में इस शिक्षा सत्र से नहीं होंगे मेडिकल व नॉन मेडिकल के दाखिले

Fri, 31 May 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। इस शिक्षा सत्र नई शिक्षा नीति के तहत जिले के राजकीय व निजी कॉलेजों में दाखिले होंगे। जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। नई शिक्षा नीति के तहत जिले के किसी भी कॉलेज में मेडिकल व नाॅन मेडिकल के दाखिले नहीं होंगे। वहीं इस सत्र कॉलेज स्तर पर दाखिले न होकर उच्च शिक्षा निदेशालय स्तर पर दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार 3 जून से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होकर 25 जून तक चलेगी। दाखिले की प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन रहेगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा निदेशालय की अधिकारिक वेबसाइट पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस बार मेडिकल व नॉन मेडिकल में नहीं होंगे दाखिले
इस बार विद्यार्थी मेडिकल व नॉन मेडिकल में दाखिले नहीं ले सकेंगे। इसकी जगह विद्यार्थी अब मेडिकल की जगह बीएससी लाइफ साइंस व नॉन मेडिकल की जगह फिजिकल साइंस ले सकेंगे। वहीं पहली बार मेडिकल व नॉन मेडिकल के परमानेंट विषयों से विद्यार्थियों को छुटकारा मिलेगा और अपनी पसंद के विषय ही दोनों कोर्स में विद्यार्थी चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीडीएलयू ने बैठक कर सौंपी विषय संयोजन की सूची

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में एनईपी- 2020 को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य व नोडल अधिकारियों सहित कुल 92 प्रतिभागियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में डीन अकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेश गहलावत, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. आरती गौड़ ने कहा कि महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर सभी पाठ्यक्रमों की जानकारियां 1 जून तक भरनी होगी। वहीं यूजी लेवल पर सींगल मेजर, तथा मल्टीडिसीप्लीनरी कोर्सिज के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया और प्रेजनटेशन के माध्यम से डीजीएचई के पोर्टल संचालन के साथ-साथ विभिन्न विषयों के संयोजन के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस प्रकार रहेगा दाखिलों का शेड्यूल


1. दाखिलों के आवेदन के लिए 3 जून से 25 जून तक पोर्टल खुला रहेगा।
2. आवेदन के बाद किसी विद्यार्थी को जानकारी ठीक करनी है तो 3 से 26 जून तक कर सकते हैं।
3. 5 जून से 28 जून तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी।
4. 2 जुलाई को पहली प्रोविजनल कट ऑफ लिस्ट जारी होगी।
5. 3 जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट फाइनल तौर पर जारी होगी।
6. पहली कट ऑफ में नाम आने वाले विद्यार्थी 4 से 8 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।
7. 9 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ लिस्ट जारी होगी।
8. 10 जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट फाइनल तौर पर जारी होगी।
9. दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।
10. दो कट ऑफ के बाद सीटें खाली रहती हैं तो 15 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
11. फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी खाली रही सीटों पर दाखिले के लिए 16 से 22 जुलाई तक आवेदन पोर्टल खुलेगा।

राजकीय महिला महाविद्यालय में सीटों की संख्या
कोर्स, सीटें,
बीए, 430
बीबीए, 40
बीकॉम, 160
बीसीए, 120

राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिलों को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। जिसके तहत 3 जून से दाखिलों को लेकर आवेदन शुरू हो जाएंगे। वहीं इस शिक्षा सत्र से कॉलेज स्तर पर नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा निदेशालय स्तर पर होंगे दाखिले।
-रामकुमार जांगड़ा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा।

कॉलेज में इस बार नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का फ्रेमवर्क सभी कॉलेजों को दे दिया गया है। वहीं इस बार मेडिकल की जगह बीएससी लाइफ साइंस व नॉन मेडिकल की जगह फिजिकल साइंस में दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें