फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी की परीक्षा शुरू : शहर में बने केंद्रों पर 15000 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
राजकीय नेशनल कॉलेज में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक स्तरीय परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई। इस दौरान परीक्षाओं ने सीडीएलयू कैंपस व सिरसा और फतेहाबाद के कॉलेजों में बने केंद्रों पर परीक्षा दी। शहर में बने परीक्षा केंद्रों पर करीब 15000 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 75 फीसदी हाजिरी पूरी न होने के कारण राजकीय नेशनल कॉलेज में 219 विद्यार्थियों के नाम काट दिए गए हैं। इनको न तो रोल नंबर और न ही एडमिट कार्ड जारी किए गए। वीरवार को इन विद्यार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया।
विज्ञापन

वीरवार को विश्वविद्यालय सहित अन्य संबंधित कॉलेजों में परीक्षाएं हुईं। इसमें सिरसा व फतेहाबाद के करीब 50 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। वीरवार को दो शिफ्टों में सुबह साढ़े 9 से साढ़े 12 और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। राजकीय नेशनल कॉलेज में 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज न होने पर 217 विद्यार्थियों के नाम काट एि गए। इनमें से 5 विद्यार्थी स्नातकोत्तर व 214 विद्यार्थी स्नातक के हैं। इन विद्यार्थियों के दोबारा से भी नाम दर्ज नहीं किए जाएंगे। वहीं, राजकीय नेशनल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा रही। पिछले सप्ताह कॉलेज में छात्र गुटों के बीच हुए झगड़ा के चलते अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों ने आई कार्ड के बिना किसी भी विद्यार्थी की कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया।
नकल रोकने के लिए फ्लाइंग ने किया निरीक्षण
नकल रोकने के लिए फ्लाइंग टीमों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्धों की जांच की। हालांकि नकल के केस को लेकर अभी तक सीडीएलयू की ओर से जानकारी साझा नहीं की गई है। वीसी के स्पष्ट निर्देश हैं कि नकल रोकने के लिए पूरे प्रबंध किए जाए।
विज्ञापन

हाजिरी पूरी न होने पर काटे हैं नाम : डॉ. विवेक गोयल
परीक्षाएं शांतिपूर्वक तरीके से शुरू हो गई है। कॉलेज के 219 विद्यार्थियों के नाम काटे गए हैं। इन विद्यार्थियों की 75 फीसदी हाजिरी पूरी नहीं थी। ऐसे में इन विद्यार्थियों को रोल नंबर ही जारी नहीं किए गए। नकल रोकने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध है। -डॉ. विवेक गोयल, नोडल ऑफिसर, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें