फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर करने के बाद वापस घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
दिलप्रीत का फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड स्थित भावदीन टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार अलसुबह सैर के लिए आए गांव भावदीन निवासी दो दोस्तों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

मोहित के चाचा प्रदीप फुटेला ने बताया कि गांव भावदीन निवासी दिलप्रीत सिंह(20) पुत्र साहब सिंह व मोहित(25) उर्फ मिंटू पुत्र बंटी दोनों रोजाना की भांति जिम करने के बाद सुबह छह बजे सैर के लिए घर से निकले थे। सैर से लौटने के समय भावदीन टोल प्लाजा से कुछ पहले अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना भावदीन गांव वासियों को दी। जिसके बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और युवाओं की पहचान की। पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ के बाद दोनों शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। दिलप्रीत ने एक-दो महीने पहले दूध की डेयरी शुरू की थी जबकि मोहित ने दो-तीन महीने पहले क्लिीनिक शुरू की थी। इससे पहले वह निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करता था।
पुलिस टोल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी जांच कर रही है, ताकि वाहन चालक का पता लगाया जा सके। दोपहर बाद पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

मोहित फुटेला का फाइल फोटो ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें