फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोबाइल फोन हैक कर ठगी करने वाले दो युवक अबोहर से गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। साइबर थाना सिरसा पुलिस ने मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से 98 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो युवकों को पंजाब के अबोहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिला के गांव बणी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सिरसा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 28 मई को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही उसके मोबाइल की स्क्रीन अचानक काली हो गई और लगभग 10 से 15 मिनट तक फोन ने काम करना बंद कर दिया।
बाद में फोन चालू होने पर उसे किसी गड़बड़ी की आशंका हुई। पीड़ित ने तुरंत मोबाइल फोन को रीसेट किया तथा अपनी सिम दूसरे मोबाइल में लगाकर गूगल पे के माध्यम से बैंक खाते की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से बिना अनुमति के 50 हजार रुपये और 48 हजार रुपये की दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 98 हजार रुपये अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए गए थे।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना सिरसा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग रिकॉर्ड तथा गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पुरुषोत्तम निवासी चकराईयां वाला तहसील अबोहर पंजाब व गिरीश कुमार निवासी मुक्तसर साहिब पंजाब को अबोहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी दीपक सहारन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात कॉल, व्हाट्सएप कॉल या संदेश पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें