फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आशा वर्कर से छेड़छाड़ के दोषी को दो साल की कैद

Sat, 26 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा वर्कर से छेड़छाड़ के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने अभियुक्त सुंदर को दोषी करार देते हुए दो साल कैद व 4 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में डबवाली महिला थाना पुलिस ने जून 2022 को अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 29 जून 2022 को गांव मेहराज जिला बठिंडा निवासी एक महिला ने महिला थाना में शिकायत दी कि वह गांव जोतावाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा वर्कर के पद पर कार्यरत है। 27 जून को दोपहर साढ़े 12 बजे वह ओपीडी में काम कर रही थी। इसी दौरान सुंदर उर्फ सुरेंद्र, निवासी गांव जोतावाली उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। ये घटना स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी सुंदर के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने सुंदर को दो साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें