फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: होटल संचालक पर दो महिलाओं ने लगाया गंभीर आरोप

Fri, 15 May 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऑटो मार्केट स्थित एक होटल संचालक पर दो महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप है कि संचालक ने उनसे गलत काम कराया और पैसे भी नहीं दिए। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दो महिलाओं ने बताया है कि होटल संचालक ने उन्हें होटल की साफ सफाई व खाना बनाने के लिए बुलाया था। आरोप है कि संचालक ने अपने साथियों के साथ उनसे जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। आरोप है कि होटल संचालक महिलाओं को होटल में बुलाकर उनसे गलत काम कराता है और बाद में पैसे देने में आनाकानी करता है।
महिलाओं का कहना है कि वह बहुत मुश्किल से होटल संचालक के चंगुल से छूटकर बाहर आई हैं। आरोप है कि होटल संचालक के साथ सिरसा की एक महिला यूट्यूबर भी मिली हुई है जो गरीब महिलाओं काम दिलाने का लालच देकर होटल में बुलाती है। डीएसपी राज सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें