फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा तस्करी करतीं दो महिलाएं काबू, 107 ग्राम हेरोइन बरामद

Mon, 10 Feb 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। सिंहपुरा पुलिस व सीआईए ऐलनाबाद ने नशा तस्करी करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं से 107 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

कालांवाली क्षेत्र की चौकी सिंहपुरा पुलिस ने नशा तस्करी करते हुए महिला कर्मजीत कौर, निवासी गांव दादू को काबू किया है। महिला के पास से 100.64 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी सिंहपुरा उप निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ रविवार रात को गश्त के चलते दादू बस स्टैंड पर मौजूद थे।
विज्ञापन


सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव दादू में एक महिला हेरोइन तस्करी करती है। सूचना के आधार पर प्रभारी चौकी सिंहपुरा ने बताई गई लोकेशन पर दबिश दी और महिला पुलिस कर्मचारियों की सहायता से आरोपी महिला को काबू किया। पुलिस कर्मियों ने जब महिला की तलाशी ली तो महिला के पास से 100.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::::::::
6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, भेजा जेल
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद ने गश्त के दौरान महाराणा प्रताप चौक हिसार रोड से एक महिला को 6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान बलविंदर कौर निवासी वार्ड नंबर 8 रानियां के रूप में हुई है। उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद गश्त के दौरान महाराणा प्रताप चौक हिसार रोड सिरसा की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस को चौक पर महिला खड़ी दिखाई दी। उक्त महिला ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर खिसकने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उक्त महिला को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली, तो उससे 6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सिविल लाइन सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें