फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, पांच बाइक व तीन ई-स्कूटी बरामद

Mon, 08 Jun 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें और तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि गोशाला मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार की बाइक 13 जुलाई 2024 को कोर्ट कॉलोनी से चोरी हो गई थी। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने रविवार को रेलवे फाटक मिनी बाईपास क्षेत्र से गौरव निवासी रानियां और जुगल किशोर निवासी झोरड़नाली को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पांच वाहन चोरी की वारदात में संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच चोरीशुदा बाइक बरामद कीं। आरोपियों ने बताया कि ये वाहन सिरसा की कोर्ट कॉलोनी, सांगवान चौक, नाथूसरी चौपटा के गांव तरकांवाली व रानियां क्षेत्र से चोरी किए गए थे। जांच के दौरान दोनों आरोपियों के नाबालिग साथी का भी पता चला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके कब्जे से तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद कीं।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। अदालत ने गौरव और जुगल किशोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें