फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मतदाता सूची की 170 आपत्तियाें पर आज होगी सुनवाई

Tue, 24 Dec 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी मतदाता सूची जारी कर चुके हैं। इस सूची पर 23 दिसंबर तक शहरवासियों की आपत्तियां और दावे मांगे गए थे। शहरवासियों ने पांच दिनों के अंदर 170 आपत्तियां और दावे जमा करवाए हैं। इन सभी पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी। वहीं, बीसी बी वार्ड को आरक्षित करने का कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया। वार्ड 25 को बीसी बी के लिए आरक्षित किया गया है।



निकाय चुनावों के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आपत्तियों की सुनवाई के बाद लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद चुनावों से संबंधित आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। शहरवासी और निवर्तमान पार्षद करीब ढाई सालों से इसका इंतजार कर रहे थे। इस बार के वार्डबंदी से कई निवर्तमान पार्षदों की चिंता बढ़ गई है। जनसंख्या बढ़ने के साथ ही कई वार्ड के मतदाता दो से तीन वार्डों में बंट गए हैं। ऐसे में कभी जनप्रतिनिधि जिन मतदाताओं को पक्का वोटबैंक मानते थे, उनका विभाजन हो गया है। यही विभाजन उनकी जीत और हार को तय करता नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

यह जानना जरूरी

मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाता - 1,59,931

कुल वार्ड - 32

कुल बूथ - 143

-

शहर विकास की परियोजनाओं को चेयरमैन से मिलेगी गति

शहर में करीब ढाई साल से चेयरमैन का पद खाली है। जो शहर के विकास में अहम योगदान देता है। वह आमजन की समस्याओं के समाधान से लेकर शहर विकास के कार्य को वह गति देते हैं। छोटे विवादों और समस्याओं को नगर परिषद कार्यालय में ही सुलझा दिया जाता है।

-कोट्स

मतदाता सूची पर आपत्तियां और दावे मिल चुके हैं। अब उन पर सुनवाई कर उनका निपटान निर्वाचन अधिकारी करेंगे। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें