ओढां।गांव टप्पी के लोग अजीत सिहाग के साथ एडीसी को मांगपत्र सौंपते हुए। ग्रामीण
ओढां। गांव टप्पी में कृष्ण गोसेवा संस्थान बनाने के लिए गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए हैं। इनमें से एक पक्ष के व्यक्ति हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य अजीत सिहाग के साथ अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा से मिले। उन्होंने लिखित रूप में बताया कि गांव टप्पी में गोशाला खोलने के लिए कुछ महीने पहले पंचायत के लेटर पैड पर सरपंच ने गोशाला बनाने की अनुमति दी हुई है।
इसमें शामलात भूमि का मुरब्बा नंबर 82 का किला नंबर 17/1 व प्लाट नंबर 165/1, 166/2 पर श्री कृष्ण गो सेवा संस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर 4334 को गो सेवा बनाने की अनुमति देती है। उस पर सरपंच व ग्राम पंचायत के सदस्यों के हस्ताक्षर है और हमें पंचायत का भरपूर सहयोग भी मिल रहा ह, लेकिन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढां सरपंच की ओर से दिए गए लेटर पैड को नहीं मान रहा है।
उन्होंने बताया कि हमारे गांव में 200 से ज्यादा बेसहारा गोवंश घूम रहा है जिससे गांव के लोग व किसान परेशान हैं। इसलिए गांव में गोशाला बना रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।