फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो आढ़तियों ने 10 फर्म संचालकों के हड़पे करोड़ों रुपये

Sun, 30 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। अनाज मंडी के 2 आढ़तियों ने मंडी की कई फर्मों से करोड़ों रुपये हड़प लिए। अब पैसे मांगने पर दोनों आढ़ती सुसाइड करने की धमकी देते हैं। अनाज मंडी के 10 फर्म संचालकों ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में आढ़ती धर्मपाल, प्रवीण कुमार, मदनलाल, गौरव मित्तल, रविंद्र कुमार, रितेश कुमार, राजेंद्र खुराना, राकेश कुमार, नीरज कुमार व सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्होंने कमीशन एजेंसी का कार्य करने के लिए मार्केट कमेटी से लाइसेंस भी ले रखा है। दुकान नंबर 150 में फर्म मैसर्ज अमरनाथ अशोक कुमार कार्यरत है। अशोक कुमार व विनोद कुमार इस फर्म को बतौर मालिक चला रहे हैं।
विज्ञापन


फर्म मैसर्ज अमरनाथ अशोक कुमार ने अपनी जरूरत व व्यापार की आवश्यकता के लिए हम सभी से अलग-अलग समय पर ब्याज पर उधार राशि ली थी। इस बाबत अपनी फर्म के लेटर हेड पर लिखित भी दिया। अब वे रुपये वापस देने से आनाकानी कर रहे हैं। इस फर्म के मालिक दुकान को बंद करके भागने को फिराक में हैं।

व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी धमकी दे रहे हैं कि यदि हमारे खिलाफ किसी प्रकार की कई कार्रवाई की तो हम तुम्हारे नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकी से उन्हें डर सताने लगा है और इसलिए पुलिस से मांग करते हैं कि आरोपी फर्म से उधार दी गई करोड़ों की राशि वापस दिलवाई जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन








दोनों आढ़ती अशोक व विनोद ने मंडी के कई आढ़तियों से पैसे लिए हुए हैं। अब उनको वापस पैसे देने से मना कर रहे हैं। उनके बीच कई पंचायतें भी हुई, लेकिन उन्होंने किसी को पैसे वापस नहीं दिया है।

प्रेम कुमार, प्रधान, नई अनाज मंडी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें