फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में मिले डेंगू के दो मरीज 56 तक पहुंचा आंकड़ा, आठ अस्पताल में भर्ती भर्ती

Sat, 19 Oct 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल में दूसरी मजिल पर बनाया गया डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी जिले में डेंगू के दो मामले आए हैं। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। जिले के संवेदनशील क्षेत्राें में लगातार लोगों को जागरूकता के साथ जांच करने में टीमें जुटी हुई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 56 डेंगू के मरीज आ चुके हैं। इनमें 48 मरीज इलाज के बाद घर जा चुके हैं। अब कुल आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें तीन मरीजों का इलाज निजी अस्पताल व पांच मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन




-



बॉक्स

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 60 बेड डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से पीएचसी, सीएचसी और जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए दो वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें विशेष रूप से बेड को मच्छर जाली लगाकर कवर भी किया गया है। वहीं डेंगू के मरीजों के लिए विशेष रूप से स्टाफ और दवा का नियमित प्रबंध है।





कोट्स

जिले में बढ़ते डेंगू के मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। अस्पताल में मरीजों के स्पेशल वार्ड से लेकर दवा का पूरा प्रबंध है। - डाॅ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन






जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं, उनमें विभाग की ओर से नियमित रूप से दवा का छिड़काव और फोगिंग करवा रहा है। जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, उनका बेहतर सुविधाओं से इलाज किया जा रहा है। - डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोग रोकथाम अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें