फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के जरिए हेरोइन तस्करी करने वाले मुख्य आरोपी सहित दो काबू , 90 ग्राम हेरोइन भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस के जरिये हेरोइन तस्करी के मामले में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित स्कूटी सवार दो युवकों को बेगू रोड़ सिरसा क्षेत्र से 90 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान नरेश कुमार उर्फ नेशी वार्ड नंबर 22 गोशाला मोहल्ला सिरसा व दीपक कुमार उर्फ दीपू वासी गली नंबर 14 प्रीत नगर बेगू रोड सिरसा के रुप में हुई है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सैल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम व धारा 188 के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है।
उन्होंने बताया कि नारोकटिक्स सैल सिरसा पुलिस टीम के सहायक निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान बेगू रोड़ सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त स्कूटी सवार युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे़ अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पकड़े गए मुख्य आरोपी नरेश कुमार उर्फ नैसी, विशाल और कपिल ने एक योजना बनाई थी और इस योजना के तहत विशाल के पिता सिरसा निवासी सुभाष को सिरसा के एक निजी अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर करवाया था और उसके बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल से दवाई लेकर वापस लौटते समय एंबुलेंस में सवार होकर दिल्ली से हेरोइन लेकर आए थे जोकि सिरसा में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आठ अप्रैल को सर्वप्रथम एक युवक पंकज को 10 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। पकड़े गए आरोपी पंकज ने पूछताछ में एंबुलेंस के जरिये लाई गई हेरोइन तस्करी का खुलासा किया था। एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क के अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा एक अन्य आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी नरेश उर्फ नेशी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें