फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के दो क्लर्क रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
two clerks of roadways depo arrested for taking bribe - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा व हिसार विजिलेंस की दो टीमों ने इंस्पेक्टर अनिल सोढ़ी के नेतृत्व में सिरसा डिपो से दो क्लर्क को रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया। क्लर्क ओमप्रकाश से दो हजार रुपये बरामद हो गए, जबकि दूसरे क्लर्क पृथ्वी से आठ हजार रुपये बरामद नहीं हुए, लेकिन उसके हाथ लाल हो गए। दोनों कर्मचारियों को विजिलेंस की टीमों ने कुछ मिनट के अंतराल पर गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की रिहाई के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने एक घंटे तक बस स्टैंड के गेट पर जाम लगाया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वहीं विजिलेंस टीम ने जीएम कार्यालय के चपरासी व अन्य परिचालक को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने एक घंटे तक बस स्टैंड के गेट पर जाम लगा दिया। कर्मचारियों की मांग थी कि हिरासत में लिए गए चपरासी व परिचालक को रिहा किया जाए। विजिलेंस टीम ने शाम को पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल सोढ़ी ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोपी दोनों लिपिकों के खिलाफ हिसार विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। रोडवेज परिचालक अमरजीत और मदनलाल का आरोप है कि एलाउंस कैरियर प्रोग्रेस और चाइल्ड एजुकेशन के पैसे देने के बदले में उनसे रिश्वत मांगी गई।
कोट्स
दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार करके भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कर्मचारी ओमप्रकाश से दो हजार रुपये बरामद हो गए, लेकिन दूसरे कर्मचारी पृथ्वी सिंह के हाथ धोने पर लाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल सोढ़ी, विजिलेंस इंस्पेक्टर सिरसा

आरोपी क्लर्क को लेकर जाती विजिलेंस की टीम।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें