फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकराईं दो कारें, महिला की मौत व छह माह की बच्ची सहित आठ घायल

विज्ञापन
डबवाली के चौटाला रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
चौटाला रोड स्थित रविवार को एक होटल के सामने दो कारों में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जबकि एक घायल को मंडी किलियांवाली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। मृतका की पहचान गांव सकताखेड़ा निवासी 55 वर्षीय बलजीत कौर के तौर पर हुई है, जबकि उसके बेटे 29 वर्षीय बलकरण सिंह रूलदु, पुत्रवधू 27 वर्षीय मनप्रीत, 7 वर्षीय पौत्र दिव्यांग गुरशरण, 6 वर्षीय पौत्री हरकीरत, एक रिश्तेदार 26 वर्षीय तरसेम सिंह, उसकी पत्नी 24 वर्षीय राजो कौर को चोटें आई हैं। सातों लोग स्विफ्ट कार में सवार थे। कार को बलकरण सिंह रूलदु चला रहा था, जबकि नई वैगनआर कार में डबवाली निवासी उद्योगपति जीवन बांसल का बेटा 24 वर्षीय संयम बांसल व प्रेम नगर निवासी 56 वर्षीय पुरुषोत्तम सवार थे। भाई घनइया सेवा सोसायटी और जय श्रीराम एंबुलेंस सेवा समिति की दो एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे ग्रामीण
गांव सकताखेड़ा निवासी युवती की शादी गांव डूमवाली स्थित मैरिज पैलेस में रखी हुई थी। ग्रामीण शादी समारोह में भाग लेने के लिए स्विफ्ट कार में सवार होकर जा रहे थे। घायल तरसेम सिंह ने बताया कि एक पैदल व्यक्ति हाईवे पार कर रहा था। वह अचानक उनकी गाड़ी के आगे आ गया। उसे बचाने के लिए बलकरण सिंह रूलदु ने ब्रेक लगाए तो गाड़ी सड़क के दूसरी ओर चली गई और डबवाली की ओर से आ रही गाड़ी से टकरा गई। इधर, सैम गांव शेरगढ़-लखुआना रोड स्थित अपनी फैक्टरी सखी राइस मिल में जा रहा था। घायल चालक काला ने बताया कि आलीशान होटल के सामने स्विफ्ट गाड़ी वैगनआर के आगे आ गई। देखते ही देखते स्विफ्ट गाड़ी का पिछला हिस्सा उनकी गाड़ी से टकरा गया। वैगनआर से टकराई गाड़ी की गति अधिक थी। स्विफ्ट ने नियंत्रण कैसे खोया, वह नहीं बता सकता। स्थानीय पुलिस कार्रवाई कर रही है।

चौटाला रोड पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें