फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धुंध के कारण दो कारों में भिड़ंत, एक पेड़ से टकराई, तीन घायल

Sat, 01 Mar 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। (संवाद)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। शनिवार को सुबह छाई धुंध के कारण ओढां से कालांवाली रोड पर तीन वाहन टकरा गए। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाकर यातायात सुचारू किया।

कार चालक दिल्ली निवासी बिशन सिंह ने बताया कि वह बीमा कंपनी में काम करता है। वह क्लेम के सिलसिले में कालांवाली जा रहा था। सामने से गलत साइड से आ रही कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह घायल हो गया। वहीं दूसरी कार में सवार कालांवाली निवासी मनोज कुमार को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे युवान के साथ सिरसा में साले की शादी में जा रहा था। धुंध के कारण स्पष्ट दिखाई न देने और ब्रेक न लगने के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन


इसी रोड पर गांव चकेरियां के पास राजेश नाथ निवासी गांव पन्नीवाला मोटा की कार सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। राजेश नाथ ने बताया कि सामने से आ रहे बाइक को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में वह बच गया, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें