सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने संगरिया रोड गांव आशाखेड़ा क्षेत्र से कार सवार दो व्यक्तियों को एक किलो 500 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान महेंद्र कुमार व नरेश कुमार निवासियान ढाणी श्यामा वाली गांव अरनिया जिला सीकर राजस्थान के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजपाल की एक पुलिस टीम संगरिया रोड गांव आशाखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान संगरिया की तरफ से आ रही कार में सवार व्यक्तियों ने सामने पुलिस को देखकर कार को मोड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।