सिरसा। कपास मंडी में कार का शीशा तोड़कर 7.75 लाख रुपये उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सगे भाई पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों ने राजस्थान से जम्मू-कश्मीर तक करीब एक दर्जन वारदातें कबूली हैं। एवीटी स्टाफ और शहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कबीर और सुमित कुमार निवासी गुंटूर, तमिलनाडु को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया है।
डीएसपी मुख्यालय सुखबीर सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर 2026 को बरनाला रोड स्थित अग्रवाल कॉलोनी निवासी विकास कुमार की कार को निशाना बनाया गया था। विकास कुमार कपास मंडी में अपने दोस्त की दुकान पर आया था। दोपहर करीब तीन बजे वह टोयोटा कार के पास पहुंचा तो उसका साइड वाला शीशा टूटा मिला। कार से 7 लाख 75 हजार रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात गायब थे। वीरवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।