फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ईंट भट्ठों की चिमनियों के धुएं पर पहरा, पराली के पेलेट्स से ही जलेंगी भट्ठियां, जिले में 115 ईंट भट्ठे, कुल ईंधन का 30 प्रतिशत पराली से बने पेलेट्स इस्तेमाल करना अनिवार्य, जांच के लिए उतरेंगी विभागीय टीमें

Thu, 05 Nov 2026 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सर्दी की दस्तक के साथ ईंट भट्ठों की चिमनियों से धुएं का गुबार उठने लगा है। ऐसे में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी निगरानी का पहरा बढ़ाने की तैयारी कर ली है। जिले के 115 ईंट भट्ठों में पराली से बने पेलेट्स के इस्तेमाल और प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार प्रत्येक भट्ठे में कुल ईंधन का 30 प्रतिशत हिस्सा पराली से तैयार पेलेट्स का होना अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में सामान्य तौर पर एक से पांच नवंबर के बीच ईंट भट्ठों का संचालन शुरू हो जाता है। इस बार भी संचालकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम में बदलाव और सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण की चुनौती भी बढ़ेगी। विभागीय टीमें भट्ठों का निरीक्षण कर पेलेट्स के इस्तेमाल और प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए सिस्टम की गुणवत्ता जांचेंगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पराली प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा
सरकार ने ईंट भट्ठों में 30 प्रतिशत ईंधन पराली से बने पेलेट्स के रूप में इस्तेमाल करना अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य कृषि अवशेषों का बेहतर उपयोग करना और खुले में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम करना है। पहले भट्ठों में अलग-अलग तरह के ईंधन का इस्तेमाल होता था। पेलेट्स के प्रयोग से प्रदूषण नियंत्रण के साथ पराली निस्तारण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पैलेट्स के नाम पर दूसरे ईंधन के इस्तेमाल पर नजर
विभागीय टीमें जांच करेंगी कि भट्ठा संचालक निर्धारित मात्रा में पराली से बने पेलेट्स इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। यह भी देखा जाएगा कि कहीं अधिक प्रदूषण फैलाने वाले अन्य ईंधन का प्रयोग तो नहीं हो रहा। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-
ईंट भट्ठे शुरू हो गए हैं। उनमें 30 प्रतिशत पेलेट्स का प्रयोग सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। इसके लिए नियमित रूप से भट्ठों की जांच की जाएगी। - हरि प्रसाद, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें