सिरसा। सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 20 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को काबू किया। मंडी डबवाली से 12.07 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी चानन सिंह निवासी गांव सुबा कदीम थाना सदर फिरोजपुर, पंजाब और 8.16 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी करनैल सिंह उर्फ केली निवासी गोखीवाला थाना सदर फिरोजपुर तहसील, पंजाब को काबू किया है।
डबवाली सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि एएसआई पालाराम अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान बठिंडा रोड मंडी डबवाली से गोल चौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को आता देखकर दीवार के साथ छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसको पकड़ कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 8.16 ग्राम हेरोइन बरामद की।
दूसरे मामले में एएसआई प्रीतम सिंह अपनी टीम के साथ बस अड्डा मंडी डबवाली से गोल चौक की तरफ आ रहे थे। जब सिरसा रोड पर नजदीक बीडीपीओ ऑफिस के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। तो पुलिस ने उसके पास से 12.07 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर अभियोग थाना शहर दर्ज कर लिया। आरोपी चानन सिंह व करनैल सिंह उर्फ कैली को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ करके इस हेरोइन नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।