फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 15 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर ठगी करने पर दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 15.23 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 12 अक्तूबर 2024 को सी ब्लॉक निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत दी थी। इसमें बताया कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़कर शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने साइबर अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए लिंक पर विश्वास कर उसे ज्वाइन कर लिया। इसके बाद मोटा मुनाफा कमाने के झांसे में वह फंस गया और 15 लाख 23 हजार 200 रुपये की राशि आरोपियों को अलग-अलग किस्तों में भेज दी।
प्रभारी ने बताया कि साइबर थाना सिरसा में साइबर फ्रॉड की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार निवासी मुंजयाना जिला सारन, बिहार तथा गवेंदरा निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इस संबंध में छह आरोपियों को साइबर थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें