सिरसा। मुर्गी फार्म में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए डिंग थाना पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र व विकास निवासी गांव ताजिया खेड़ा को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
डिंग थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में 21 अप्रैल को गांव ताजिया खेड़ा निवासी राजबीर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। उसका फूलकां रोड पर मुर्गी फार्म है। 20 अप्रैल की रात को विकास, सुरेंद्र व सुनील नामक युवक ने उसके मुर्गी फार्म में घुसकर चार पंखे, दो बैटरी, एक इन्वर्टर, गैस सिलिंडर व दो मोटर चुरा ली।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि इस वारदात में विकास व सुरेंद्र भी उसके साथ थे। अब शनिवार को पुलिस ने आरोपी विकास व सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।