सिरसा। सीआईए डबवाली प्रभारी उपनिरीक्षक राजपाल की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में मंडी डबवाली से अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस, मैगजीन सहित आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी जंभेश्वर नगर मंडी डबवाली और गांव अबूबशहर से अवैध पिस्तौल सहित आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा निवासी अबूबशहर गांव सकता खेड़ा को गिरफ्तार किया है।
उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम गश्त के लिए गोल चौक मंडी डबवाली मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसके पास एक अवैध पिस्तौल है। वह चौटाला रोड पर खड़ा और कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते अवैध पिस्तोल सहित व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस जांच में व्यक्ति के पास पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर देखा तो उसमें 8 जिंदा कारतूस भी मिले। आरोपी के विरुद्ध संबंधित थाना शहर में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव अबूबशहर राज कनाल नहर पुल पर मौजूद थी। सूचना मिली कि एक युवक चौटाला रोड हनुमान मंदिर नहर पुल अबूबशहर के पास अवैध असला के साथ खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम सूचना के आधार पर मौका स्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक को पुल पर खड़ा देखा तो युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने युवक का पीछा कर काबू कर लिया। युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों अमनदीप सिंह उर्फ अमना व शिवकुमार उर्फ शिवा को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ।