फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी काबू

Tue, 11 Aug 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। ओढ़ां पुलिस ने गांव घुकांवाली में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मामले में सप्लायर के रूप में नामजद किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह और राजपाल सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 6 अगस्त को घुकांवाली क्षेत्र से बलदेव सिंह को प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उक्त नशीली गोलियां उसे हरप्रीत सिंह और राजपाल सिंह ने उपलब्ध करवाई थीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में नशीली गोलियों की आपूर्ति से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें