फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी कार को टक्कर, महिला घायल

Sun, 11 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल हाईवे नंबर 10 पर शनिवार सायं गांव खैरेकां के पास एक ओवर स्पीड ट्रक  ने अपने साथ चल रही एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार एक महिला घायल हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।    
विज्ञापन

घटना के अनुसार नई मंडी घड़साना निवासी जसकरण अपनी बहन व अन्य रिश्तेदारों के साथ सिरसा आ रहे थे। जब वह गांव खैरेकां के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक महिला घायल हो गई जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक जसकरण ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, जिसे घग्घर पुल के पास पकड़ की मौके पर पहुंचे सदर थाना के एएसआई जसविंद्र सिंह आदि को सौंप दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें