फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच हटाईं रेहड़ियां

Sat, 26 Dec 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को नगर परिषद ने पुलिस बल के सहयोग से अभियान चलाया।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में एक अधिवक्ता से टीम की भिड़ंत हो गई। विरोध के बीच टीम ने कई रेहडिय़ां उठा ली। वहीं दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

नगर परिषद के एमई जयवीर डुडी, सीनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार शहर थाना पुलिस को साथ लेकर मुख्य बाजार में निकले। टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा।

दुकानों के आगे बने फुटपाथ पर दुकानदारों का सामान जस का तस पड़ा रहा, किसी को कुछ नहीं कहा। टीम का जोर सब्जी मंडी के बाहर मुख्य बाजार के बीचों-बीच रेहड़ी लगाने वाले लोगों पर चला।
विज्ञापन


मुख्य बाजार क्रॉस करके आई टीम ने रेहड़ी मालिकों को आंखे दिखाई। उनकी रेहडिय़ां पलटने की धमकी दे दी। रेहड़ी वाले टीम का विरोध करते, इससे पहले अधिवक्ता बीएस सूर्या वहां आ गए।

उन्होंने एमई से दो टूक लफ्जों में जवाब-तलबी की। अधिवक्ता ने सवाल पूछा कि जब भी अतिक्रमण अभियान चलता है, तो यही एरिया क्यों दिखाई देता है।

शहर में चहुंओर अतिक्रमण है। वहां नगर परिषद कार्रवाई क्यों नहीं करती। टीम तथा अधिवक्ता में काफी समय तक वाद-विवाद होता रहा।

आखिरकार दोनों पक्ष एक-दूसरे से सहमत हुए बगैर चले गए। विरोध के बीच टीम ने अभियान चलाए रखा। टीम ने अपने तेवर बदलते हुए रेहडिय़ां उठानी शुरू कर दी।

एकाएक रेहड़ी मालिकों में भगदड़ मच गई। कुछ रेहड़ी मालिक रेलवे की भूमि पर चले गए। कुछ रेहड़ी मालिक आरओबी के नीचे। खाली खड़ी रेहडिय़ों को भी प्रशासनिक अमले ने अपने कब्जे में ले लिया।

सब्जी मंडी में करीब एक घंटना बीताने के बाद टीम न्यू बस स्टेंड रोड़, चौटाला रोड़, बठिंडा रोड़ तथा सिरसा रोड़ पर पहुंची।

शहर थाना के सामने स्थित दुकानदारों ने नगर परिषद पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। दुकानदार अमन मोंगा ने कहा कि उसकी दुकान के आगे एक महिला ने दीवार खींच दी है। जोकि अतिक्रमण है। शिकायत के बावजूद टीम ने कोई सुनवाई नहीं की।

एक साल बाद अतिक्रमण अभियान
नवंबर 2014 में तत्कालीन एसडीएम सतीश कुमार ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का आगाज किया था। शहर भर से स्पोट मिलने के बाद गोल बाजार में भाजपा नेताओं ने दुकानदारों के साथ मिलकर विरोध दर्ज करवाया था। जिसके बाद थमा अभियान करीब एक साल बाद पुन: पटरी पर लौटा है। इस बार भी अभियान दम नहीं तोड़ेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

छुट्टी के दिन अभियान
पिछले दिनों एसडीएम अजय कुमार ने शहर की आंतरिक व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने बड़े नजदीक से सब्जी मंडी एरिया के हालात देखे। उनके ही आदेशों के बाद नगर परिषद ने छुट्टी के बावजूद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नगर परिषद के एमई जयवीर डुडी ने बताया कि आदेशों के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है। अभियान रूकेगा नहीं। शनिवार तथा रविवार को भी यह जारी रहेगा। फिलहाल दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। अगर वे नहीं माने तो वीडियोग्राफी करवाने के साथ-साथ उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन


रेहड़ी मालिकों को दी है जमीन
एमई के अनुसार रेहड़ी मालिकों को प्रशासन ने जमीन मुहैया करवा रखी है। गौशाला के नजदीक स्थान चिन्हित करके उन्हें बांटा हुआ है। इसके बावजूद रेहड़ी मालिक व्यवस्था खराब कर रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। किसी भी रेहड़ी मालिक को सब्जी मंडी के बाहर मुख्य बाजार के बीचों बीच रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही गांधी चौक में रेहड़ी लगाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें