फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉला दुकानों में घुसा, लाखों का नुकसान

Fri, 22 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर बाजेका मोड़ पर बुधवार देर रात एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदारों ने करीब छह लाख का नुकसान बताया है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर एक बाजेकां मोड़ पर तेज गति से आ रहे ओवरलोडेड ट्रॉले का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर दुकान को तोड़ता हुआ दूसरी दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार धर्मपाल ने बताया कि जब सरकार ने ओवरलोड ट्रकों पर बैन लगा रखा है तो फिर से चल रहे हैं।

सरकार को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। धर्मपाल ने बताया कि उनका करीब छह लाख का नुकसान हुआ, जिसकी भरपाई करवाई जाए।

दूसरी ओर थाना सदर प्रभारी जसविंद्र सिंह जस्सू का कहना है कि सिरसा-बाजेकां मोड़ पर एक हादसा हुआ है, जिसमें ट्रॉला दो दुकानों को तोड़ता हुआ आरपार निकल गया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी कुछ सामने आएगा, उसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें