फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता को किया सलाम

Mon, 12 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा शहर में तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेस पार्टी के नेता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में रविवार को डबवाली कांग्रेस की ओर से ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की ओर से दिखाए गए शौर्य, वीरता और पराक्रम को सलाम करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा डबवाली के गांधी चौक से शुरू हुई और स्थानीय शहीदी चौक पर जाकर समाप्त हुई।
इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए वीर सैनिकों और पहलगाम में मारे गए निहत्थे देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस उपरांत यात्रा शुरू की गई और देशभक्ति के नारे लगाए गए। इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने कहा कि हमारी जल, थल और वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को पूरी बहादुरी से करारा जवाब देने का जो काम किया है।
विज्ञापन

इससे हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे वीर सैनिकों की ओर से दिखाए गए अदम्य साहस को सलाम करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।


डॉ. केवी सिंह ने कहा कि सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से करना आश्चर्यजनक है। अमेरिका और पाकिस्तान की ओर से कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की ओछी कोशिश की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि कांग्रेस पार्टी की मांग को मानते हुए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और राज्यसभा व लोकसभा सत्र बुलाकर इस विषय में पूरी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

डॉ. केवी सिंह ने कहा कि भारत पाक में बड़े तनाव व पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के दौरान बलिदान हुए सैनिक और देश के आम नागरिकों के परिवारों के पुनर्वास का बीड़ा सरकार को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस कार्रवाई में विस्थापित हुए लोगों के लिए व्यवस्था करने के साथ ही आर्थिक सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें