फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मदद का झांसा देकर बुजुर्ग की जेब पर डाला डाका, मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार कराने की बात बोल छीन ले गए पर्स

Thu, 10 Sep 2026 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह मदद का झांसा देकर दो युवकों ने 65 वर्षीय ज्वेलरी व्यापारी दर्शन सिंह की कुर्ते की साइड वाली जेब फाड़ दी और पर्स लेकर भाग गए। पर्स में दो हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। घटना की शिकायत पीड़ित ने जीआरपी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

दर्शन सिंह ने बताया कि वह पंजाब के गांव ब्यास का रहने वाला है और पिछले करीब 35 वर्षों से डबवाली में फेरी लगाकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचता है। करीब चार माह बाद वह ट्रेन से डबवाली आया था। मंगलवार रात ट्रेन देरी से पहुंचने के कारण वह स्टेशन पर ही सो गया।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह राजाराम धर्मशाला जाने के लिए निकला। परशुराम चौक के पास रेलवे लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को पार करते समय पीछे से दो युवकों ने उसे आवाज दी। उन्होंने कहा कि वे उसे मालगाड़ी के नीचे से निकाल देंगे। जब वे मालगाड़ी के नीचे से गुजरने लगे तो युवकों ने कुर्ते की जेब खींचकर फाड़ दी और पर्स लेकर भाग गए। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि युवकों की तलाश में आसपास सर्च अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे पर रिकॉर्डिंग सिस्टम नहीं
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन उनका रिकॉर्डिंग सिस्टम अभी तक स्थापित नहीं हुआ है। वारदात के बाद पुलिस ने कैमरों की जांच की तो यह स्थिति सामने आई। कैमरे चालू होने के बावजूद रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं होने से वे सुरक्षा के लिहाज से महज शोपीस साबित हो रहे हैं। इससे रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें