फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तर पर कल से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ (पुरुष व महिला) का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 26 खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए जिला स्तर पर ट्रायल करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि चार जुलाई को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, फेंसिंग, हॉकी, जूडो, टेनिस, कुश्ती, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, क्रिकेट के ट्रायल होंगे।
इसी दिन जिम्नास्टिक के लिए चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम सिरसा में, तैराकी के लिए शाह सतनाम जी स्विमिंग पूल सिरसा और हैंडबाल के लिए राजकीय नेशनल महाविद्यालय में ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को बैडमिंटन ट्रायल का आयोजन सिरसा क्लब में किया जाएगा। बास्केटबॉल, साइकिलिंग, कयाकिंग एवं कैनोइंग, कबड्डी, खो-खो, रोइंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग के ट्रायल शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को ही नेटबाल के लिए खंड रानियां के गांव फतेहपुरिया में और फुटबाल के लिए द सिरसा स्कूल, बरनाला रोड में ट्रायल होगा। 11 जुलाई को शूटिंग के लिए पीएम शूटिंग एरीना में ट्रायल होगा। खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र की दो-दो फोटो प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आयोजन स्थल पर सुबह आठ बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें