फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल आज

Mon, 03 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। खेल विभाग की ओर से 11 से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, तैराकी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल खिलाडिय़ों के ट्रायल चार नवंबर को लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और वालीबाल के लिए ट्रायल सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शाम 4 बजे होंगे। इसी प्रकार तैराकी के ट्रायल जिला स्विमिंग क्लब नजदीक किसान चौक बाईपास में शाम 4 बजे तथा बैडमिंटन के लिए ट्रायल सिरसा क्लब में सुबह 10 बजे होंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें