फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आंधी से पूर्व सरपंच रीना की कार पर गिरा पेड़

Sat, 27 Jun 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 पूर्व सरपंच की कार पर गिरा पेड़। ​विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
फोटो - 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आंधी से ओढ़ां खंड के गांव ख्योंवाली में पूर्व सरपंच रीना बीरट की कार पर शुक्रवार को पेड़ गिर गया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। ख्योंवाली-रोहिडांवाली मार्ग पर भी एक अन्य ग्रामीण की कार पर पेड़ गिरने से वाहन को नुकसान पहुंचा।

आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति रातभर ठप रही। भीषण गर्मी, उमस और मच्छरों के बीच ग्रामीणों ने पूरी रात परेशानियों का सामना किया। सुबह तक भी कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच रीना बीरट ने बताया कि उनके कार्यकाल में गांव में बिजलीघर का निर्माण कराया गया था। उसी समय उन्होंने बिजलीघर से गांव तक करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन को भूमिगत केबल से जोड़ने की मांग उठाई थी। उनका कहना है कि यदि उस समय यह कार्य पूरा हो जाता तो आंधी-तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और बाधारहित रहती।
विज्ञापन


बीरट ने कहा कि गांव निवासी अमर सिंह सहारण की ढाणी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें