फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रांसफार्मर जला, 850 एकड़ की फसल पर संकट

विज्ञापन
चोपटा।गांव शाहपुरिया में खेतों के अंदर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना प्रोजेक्ट के तहत लगे ट्रांसफार्म - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
चोपटा। गांव शाहपुरिया में खेतों के अंदर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना प्रोजेक्ट के तहत लगा हुआ ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे किसानों की 850 एकड़ भूमि में सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग के लिए शनिवार को रोष व्यक्त किया। यदि दो दिनों के अंदर समाधान नहीं होता है तो इस संबंध उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गांव की 850 एकड़ रेतीली जमीन की सिंचाई फव्वारा लगाकर की जाती है। सरकार ने वर्ष 2018 में गांव में चार करोड़ चार लाख 18 हजार 750 रुपये का सूक्ष्म सिंचाई प्लांट लगाया गया था। प्लांट में मोटरें हैं, जिनसे किसान अपने खेतों में पानी देते हैं। गांव में बने इस प्लांट की देखरेख की जिम्मेदारी काडा विभाग को दी गई है।
किसान कृष्ण कुमार सिंवर, हनुमान, मंगत राम, सुंदरपाल, गुलाब सिंह, सुमेर सिंह, वेदपाल, सतपाल, रमेश, भीम, रामकुमार आदि ने बताया कि प्लांट में 30 दिसंबर को ट्रांसफार्मर जल गया था। किसानों के 850 एकड़ में खड़ी गेहूं, सरसों, चने की फसलों में सिंचाई का संकट गहरा गया है। किसानों ने बताया कि यह तकनीक पूरी तरह से बिजली पर ही आधारित है और ट्रांसफार्मर जलने से बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित है।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे किसान
अगर जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई तो किसानों की फसल सिंचाई के अभाव में खराब हो जाएगी। इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। किसानों को आर्थिक तौर पर नुकसान होगा। किसानों ने बताया कि इस बारे में काडा विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। काडा के अधिकारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर दुरुस्त करवाने की बात कही है। जब इस बारे में जब बिजली विभाग के चोपटा एसडीओ से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। दोनों विभागों के बीच में किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें