फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डाइट डिंग में सहकर्मी शिक्षण समुदाय (पीएलसी) एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

Tue, 24 Feb 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग प्र​शिक्षण के दौरान ​शिक्षकों को संबो​धित करते हुए प्रव
विज्ञापन
पीएलसी का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाना है
विज्ञापन

फोटो-9
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग में सोमवार को एक दिवसीय सहकर्मी शिक्षण समुदाय (पीएलसी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने बताया कि पीएलसी का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाते हुए विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देना है।
प्रवक्ता संदीप कुमार एवं बीआरपी संजय रेवड़ी ने बतौर मास्टर ट्रेनर बताया कि इस पहल के अंतर्गत शैक्षिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर कक्षा शिक्षण प्रक्रिया, शिक्षण निर्देश, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा शिक्षकों और छात्रों के सामाजिक-भावनात्मक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। कार्यक्रम में डाइट प्रवक्ताओं एवं बीआरपी, एबीआरसी प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए इस पहल को शिक्षा क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
डाइट डिंग में सोमवार को एक दिवसीय सहकर्मी शिक्षण समुदाय (पीएलसी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिरसा जिले के विभिन्न खंडों से 96 बीआरपी/ एबीआरसी और समस्त डाइट प्रवक्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम से शिक्षण पद्धति में सुधार, नवाचार को प्रोत्साहन तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
- डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य, डाइट डिंग, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें